बलरामपुर, फरवरी 16 -- उतरौला, संवाददाता। आगामी त्यौहार रमजान एवं होली के मद्देनज़र नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, बिजली और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने की मांग को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने महिला जिलाध्यक्ष शाइस्ता जबी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी उतरौला को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मुस्लिम धर्म के त्योहार रमजान एवं हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व होली को देखते हुए नगर की सड़कों, नालियों, बिजली और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही वार्डों में लगी खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराया जाए, ताकि रात्रि के समय आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर विशेष निगरानी रखने की भी मांग की गई। इस अवसर पर विधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.