शामली, फरवरी 16 -- जनपद में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों को लेकर उत्पन्न स्थिति के संबंध में जमीयत उलेमा के पदाधिकारियों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। बताया कि मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं, इसके बावजूद कुछ स्थानों पर पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर उतरवाए जा रहे है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। पत्र में मांग की गई है कि यदि मस्जिदों में लाउडस्पीकर निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं तो इमामों एवं जिम्मेदार लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। साथ ही कहा गया है कि जमीयत उलेमा के पदाधिकारी स्वयं भी संबंधित मस्जिदों के जिम्मेदारों को निर्धारित ध्वनि सीमा में लाउडस्पीकर चलाने के निर्देश देते रहे हैं और किसी प्रकार की शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.