औरंगाबाद, फरवरी 26 -- रमजान माह में पठान टोली मस्जिद में आठवीं तरावीह में कुरान मुकम्मल होने पर जश्न का आयोजन किया गया। इससे पहले मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों ने नमाज अदा की। मस्जिद के इमाम ने कुरान की तिलावत से इसकी शुरूआत की। मस्जिद के इमाम हाजी गुलाम रसूल कादरी ने कहा कि रमजान रहमतों और बरकतों का महीना है। अल्लाह इस महीने में इबादतों और नेकी का कई गुना अधिक शबाब देता है। हमें ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारना चाहिए। मस्जिद के सलीम अख्तर कादरी ने कहा कि रमजान में सदका व जकात भी ज्यादा से ज्यादा देना चाहिए। कहा कि कुरान दुआ, दवा और शिफा भी है। मस्जिद के अब्दुल्ला कादरी ने नातिया कलाम सुनाया। हाजी गुलाम रसूल कादरी, मस्जिद के मो. सलीम अख्तर और मोअज्जिन मो. अब्दुल्ला कादरी को मस्जिद कमेटी तथा अन्य लोगों ने नजराना व तोहफों से नवाजा...