मधुबनी, फरवरी 27 -- Madhubani News: बिहार के एक कॉलेज में रमजान के महीने में लड़का-लड़की के एक साथ दिखने पर उनका निकाह करा देने की बात कहने वाला सर्कुलर फर्जी पाया गया है। मधुबनी मेडिकल कॉलेज के नाम से जारी यह सर्कुलर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए फेक यानी फर्जी बताया हैष इस वायरल सर्कुलर में कहा गया है कि रमजान के पाक महीने में लड़का-लड़की एक साथ खड़े नजर ना आए। एक साथ खड़े नजर आने पर तुरंत निकाह करा दिया जाएगा। इस सर्कुलर में लिखा गया है, 'आपको सूचित किया जाता है कि रमजान का महीना चल रहा है ऐसे में कपल (लड़का और लड़की) के एक साथ खड़े होने पर मनाही है। अगर कोई कपल की तरह एक साथ खड़ा नजर आया तो तुरंत उनका निकाह करा दिया जाएगा। अगर कोई इस सर्कुलर का उल्लंघन करता है तो कपल अप...