बलिया, फरवरी 26 -- बलिया, संवाददाता। रमजान के पाक महीने बुधवार को जिले भर के मुस्लिम लोगों ने एहतराम के साथ सातवां रोजा रखा। रोजेदारों ने अल्लाह की इबादत करने के साथ ही कुरआनपाक की तिलावत की। मुफ्ती नसीम जफर कासमी ने बताया कि रमजान का महीना बहुत ही पाकीजा व मुहतरम है। यह पाक माह तरबियत का महीना है। यदि कोई अपने को बदलना चाहता है तो वह बदल सकता है। कोई कंजूस है तो सखी (दयालु) हो सकता है और वह गुनाहगार है तो अच्छा और नेक बन सकता है। मुफ्ती कासमी ने बताया कि इस माह के चौबीस घंटे का एक भी पल ऐसा नहीं होता जिसपर अल्लाह की रहमत न हो। जिस तरह खूब जोरदार बारिश होती है, उसी तरह रमजान के हर पहर में भी रहमत की बारिश होती है।साथ ही इस महीने में रोजा, तरावीह, तहज्जुद, तिलावत, जिक्र व अजकार से हम खुद को बुलंद और चमका सकते हैं। रसड़ा हिसं के अनुसार स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.