आगरा, फरवरी 18 -- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की बुधवार को दीवानी परिसर में आयोजित हुई बैठक में शहर की कई समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कहा गया कि गुरुवार से रमजान माह की शुरुआत हो रही है। महानगर उपाध्यक्ष चौ. सोहेब बंसारी ने मस्जिदों के पास साफ सफाई व पानी की मांग जिला प्रशासन से की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शानू मोहम्मद, अनिकेत पिप्पल, सोहिल खान, राहुल राजपूत, रोहित कुमार, अजीम बेग, वीरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...