बरेली, फरवरी 18 -- नवाबगंज। रमजान माह में बिजली, पानी और साफ सफाई कराने के साथ ही सड़क किनारे स्थित मस्जिदों की सुरक्षा की मांग को लेकर ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी ने एसडीएम को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह को सौंपा। कमेटी के नवाबगंज शाखा के सदर मौलाना सलीम रजा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में रमजान माह में बिजली कटौती बंद करने, मस्जिदों के आस पास सफाई कराने, खराब पड़े इंडिया मार्का नलों को दुरुस्त कराने, रोड किनारे की मस्जिदों पर सुरक्षा के इंतजाम करने और अजान के लिए लाउडस्पीकर धीमी आवाज से बजाने की मांग की है। यहां मौलाना लईक अहमद नूरी, मौलाना सलीम रजा, मौलाना साजिद रजवी, मौलाना अंदाज अहमद, आसिफ खां, मोहम्मद उमर, गुलाम नबी, मोहम्मद जीशान रजा, साबिर हुसैन, मोहम्मद खु्रर्शीद, गुलाम नबी, जाफर हुसैन, गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद तौसी...