काशीपुर, मार्च 8 -- जसपुर, संवाददाता। आधा रमज़ान बीतने के बाद बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रात 10 बजे तक बाजारों में आईस्क्रीम, चाट आदि के ठेले लग रहे हैं। सहरी में भी खासी रौनक देखने को मिल रही है। रोज़ेदारों ने ईद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए कपड़े सिलवाने को ट्रेलरों पर भी जमावड़ा है, तो रेडीमेड कपड़े खरीदने को दुकानों पर भी भीड़ पहुंच रही है। लोगों ने रविवार को 18 वां रोज़ा रखा। तड़के से ही बाजारों में रौनक रही। रोज़ेदार पांचों वक्तों की फर्ज नमाज व तरावीह की नमाज पाबंदी से अदा कर रहे हैं। नगर की जामा मस्जिद, चौहनान मस्जिद, मस्जिद अंसारियान,शक्को, अबूब्र्रक आदि मस्जिदों में तरावीह का दौर चल रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य जगहों पर भी तरावीह की नमाज पढ़ाई जा रही है। शहर इमाम मौलाना अयूब ने रमजान में इबादत करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...