गाजीपुर, फरवरी 18 -- गाजीपुर, संवाददाता। जंगीपुर की शिया जामा मस्जिद के ईमाम मौलाना सैय्यद आबिद हुसैन नकवी ने कहा कि पवित्र माह रमजान शुरू हो गया है। मुसलमानों में काफी अहमियत वाला महीना है। इस माह में नेकियां दोगुनी हो जाती हैं और नेक कार्य कुबूल होते हैं। इसमें अल्लाह की इबादत करना, रोज़े रखना, परेशान हाल लोगों की मदद करना, कुरआन की तिलावत करना काफी फलदायक होता है। माहे रमजान बरकतों, रहमतों और मगफिरत यानी क्षमा वाला महीना है। इस महीने में खुदा की बारगाह में वो मेहमान होगा जो मोमिन होगा, ईमान वाला होगा, नेक काम करने वाला होगा। यह सब्र का महीना है और इसका सवाब जन्नत है। इसमें आजीविका में इजाफा होता है और किसी मोमिन को इफ्तार कराना एक गुलाम आजाद कराने के बराबर है।यह महीना जहन्नुम के दरवाजे बंद करने और स्वर्ग के दरवाजे खोलने का महीना है। इस...