देहरादून, मार्च 19 -- देहरादून। पवित्र रमजान के उपलक्ष्य में तस्मिया ऑडिटोरियम में उलमा की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान तरावीह की नमाज में कुरान पाठ करने वाले हाफिजों का उत्साहवर्धन किया गया। संयोजक डॉ. एस. फारूख ने सभी को मुबारकबाद दी और एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में विश्व शांति और मानवता की समृद्धि के लिए विशेष सामूहिक दुआ मांगी गई। डॉ. फारूख ने समाज में सद्भाव बढ़ाने वाले प्रयासों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...