बेगुसराय, फरवरी 18 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पवित्र माह रमजान को लेकर प्रखंड क्षेत्र में धार्मिक माहौल गहराता जा रहा है। मंगलवार को नावको स्थित जामा मस्जिद में तकरीर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मस्जिद के इमाम मो असगर ने कहा कि गुरुवार से पवित्र माह रमजान की शुरुआत होगी। रमजान महीने में ईमान की अहमियत सबसे अधिक होती है। इसलिए इस पाक माह में अपने ईमान की हिफाजत करना हर मुसलमान का पहला फर्ज है। इमाम ने बताया कि इस्लाम धर्म में रमजान का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी माह में पवित्र धर्मग्रंथ कुरान शरीफ नाजिल हुआ। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, हजरत पैगंबर मोहम्मद पर शबे कद्र (लैलत-उल-कद्र) की मुबारक रात में कुरान शरीफ अवतरित हुआ था, जिसके बाद से यह महीना पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए इबादत और रहमत का महीना बन गया। मो. असगर ने कहा कि रोजा केवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.