भदोही, मार्च 1 -- भदोही, संवाददाता। शहर स्थित मुल्ला तालाब वाली मस्जिद में शनिवार की रात मुकद्दस माह-ए-रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह मुकम्मल हुई। हाफिज महताब खां ने तरावीह मुकम्मल कराई तो मुक्तदियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस दौरान हाफिज महताब खां ने तकरीर करते हुए कहा कि अल्लाह का बहुत बड़ा एहसान और करम है कि जो हम लोग उम्मत-ए-मोहम्मदिया में पैदा हुए हैं। हम लोगों को इतना प्यारा माह-ए-रमजान के रूप में यह मुकद्दस महीना मिला। यह महीना रहमत, बरकत और मगफिरत वाला है। जिसमें अल्लाह ने बेशुमार रहमतें नाजिल की हैं। कहा कि इस महीने में नमाज पढ़े, रोजा रखें और कुरान-ए-करीम की तिलावत करें। यह महीना हमें सब्र सिखाता है, तो वहीं तकवा और परहेजगारी का भी दर्स देता है। ताकि हम सभी मुतवक्की बन जाएं औ...