मथुरा, फरवरी 19 -- रमजान के पाक महीने के अंतर्गत गुरुवार को पहला रोजा रखा गया। अब पूरे एक महीने तक नगर की मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रहकर और पांच वक्त नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत कर देश में अमन चैन की दुआ मांगेंगे। रमजान माह को लेकर शाह अल्वी समाज विकास समिति के महासचिव सैयद मुस्तफा आलम ने नगर निगम प्रशासन से मुस्लिम बस्तियों एवं मस्जिदों के आसपास सफाई, प्रकाश,चूना, पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र रमजान माह गुरुवार से प्रारंभ होगा। 19 फरवरी से प्रारंभ हुआ रमजान का महीना 21 मार्च तक चलेगा। उन्होंने नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय में अपर नगर आयुक्त को पत्र सौंप कर गौरा नगर कॉलोनी, मदीना मस्जिद, मथुरा दरवाजा स्थित शाही जामा मस्जिद, किशोरपुरा, गोविंद कुंड टीला, रंगजी का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.