देहरादून, फरवरी 25 -- रुड़की। कस्बे का बाजार रमजान के अवसर पर गुलजार है। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई और शाम को इबादत के बाद देर रात तक जमकर खरीदारी हो रही है। बाजार में फैनी, खजला और खजूर की मांग सबसे ज्यादा है। रमजान को लेकर बाजार में रौनक का माहौल बना हुआ है। लोग फलों के अलावा खजला, फैनी, डबल रोटी, सेवइयां और खजूर आदि की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। इन दिनों इफ्तार और सहरी के समय खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों की खरीदारी खूब हो रही है। ज्यादातर भीड़ शाम से लेकर देर रात तक नजर आती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...