आगरा, फरवरी 17 -- ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन संगठन ने शुरू होने वाले रमजान माह में जिले में विद्युत, जलापूर्ति, साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने की मांग की है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम के नाम संबोधित मांगों का ज्ञापन भी सौंपा है। डीएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन संगठन के जिलाध्यक्ष मुहम्मद इमरान ने बताया है कि आगामी दिनों में रमजान माह शुरू हो रहा है, जो कि मुस्लिम बंधुओं का पवित्र माह है। इस पूरे माह में लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। इसके अलावा होली का त्योहार आ रहा है। ऐसे में जिले में बेहतर साफ सफाई, बिजली, पानी आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं, जिससे त्योहार मनाने में लोगों को दिक्कतें न हों। ज्ञापन के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.