आगरा, फरवरी 27 -- शहरी व कस्बाई क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में जुमा की नमाज शांतिपूर्वक अता की गई। मस्जिदों में नमाज अता करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शुक्रवार को नमाज के समय पुलिस के सुरक्षा इंतजाम रहे। मस्जिदों के आस-पास व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शुक्रवार की दोपहर नमाज का समय होने से पूर्व ही मस्जिदों में नमाजी पहुंचना शुरू हो गए। गंजडुंडवारा की थाना रोड स्थित जामा मस्जिद में हाफिज किफ़ायतुल्ला ने नमाजियों को नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ भी मांगी। हाफिज किफ़ायतुल्ला ने कहा कि केवल रोजा रखना ही फर्ज नहीं है, बल्कि जकात देना भी फर्ज है। हम रोजे को तो याद रखते हैं, लेकिन जकात को एक तरह से भूल जाते हैं। जकात को भी अल्लाह ने फर्ज किया है ताकि गरीबों व जरूरमंदों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.