चंदौली, मार्च 6 -- चंदौली, संवाददाता। मुकद्दस रमजान माह के दूसरे अशरे में शुक्रवार को जिले में अकीदत और एहतराम के साथ तीसरे जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजेदारों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न मस्जिदों में मुकर्रर वक्त पर पहुंचकर नमाज पढ़ी। इससे मस्जिदें रोजेदारों और नमाज पढ़ने वालों से भरी रही। मस्जिदों के पेशइमाम और ओलेमाओं ने तकरीर पेश करते हुए रमजान माह की फजीलत बयान की। साथ ही फितरा और जकात के बारे में रौशनी डाली। रोजेदारों ने मगफिरत के साथ ही देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं भी की।जिले के चंदौली, पीडीडीयू नगर, सकलडीहा, धानापुर, चकिया, शहाबगंज, कमालपुर, इलिया, सैयदराजा, पड़ाव, दुलहीपुर, नौगढ़ सहित विभिन्न इलाकों में स्थित छोटी-बड़ी मस्जिदों में तीसरे जुमे की नमाज पढ़ी गई। इसको लेकर रोजेदार सुबह से तैयारियों में जुटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.