बोकारो, फरवरी 21 -- रमजान के पहले जुम्मे पर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों में नमाज अता करने के लिए काफी संख्या में रोजेदार पहुंचे। रमजान के पाक माह के पहले जुमे की नमाज बड़े ही अकीदत के साथ पढ़ी गई। पहले जुमे को लेकर नमाज अता करने के लिए पहुंचे नमाजियों की संख्या को देखते ही खास इंतजाम किए गए थे। जुमे की नमाज के लिए सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। खुदा की इबादत कर नमाजियों ने अमन-चैन व खुशहाली की दुआ की। नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकलने के बाद रोजेदारों ने एक दूसरे को मुबारकबाद भी दी। कुछ ने पांचों वक्त की नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की व उनकी रहमत पाने की दुआ की। इस दिन खुदा की नेमत मिलने की सभी लोग दुआ करते हैं। कम उम्र के बच्चों ने भी खुदा की इबादत में अपना सिर झुकाया। पहला जुम्मा होने के कारण शाम को बाजार में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.