रामपुर, मार्च 7 -- रमजान माह के पवित्र माह के अवसर पर तीसरें शुक्रवार को नगर की जामा मस्जिद सहित अन्य सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज शांति पूर्वक अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मस्जिदों के बाहर ओर आसपास तैनात रहा। उधर साप्ताहिक बंदी के कारण बाजार बंद रहा मुख्य मार्ग सूने सूने रहें। ट्रैफिक पुलिस मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्थाओं पर नजर रखें हुए थे।रमजान के पवित्र माह चल रहा है। इस माह में मुस्लिम समाज के लोग, नमाज, तरावीह आदि पढ़ते है, इबादत कर रोजे रखते है। रमजान माह के इस महीने में तीसरें शुक्रवार को नगर की जामा मस्जिद, थाने के सामने बाली मस्जिद के क्षेत्र की मस्जिदों में भी जुमा की नमाज अदा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मस्जिदों के बाहर तैनात रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.