किशनगंज, मार्च 7 -- बिशनपुर। निज संवाददाता मुस्लिम समुदाय के लोगों का पवित्र और पाक महीना रमजान जारी है। रोजेदारों के द्वारा रमजान माह में रोजे रखे जा रहे हैं। जारी पवित्र व पाक महीना रमजान के तीसरे जुमा की नमाज शुक्रवार को कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न जामा मस्जिदों में शिद्दत के साथ अदा की गई। रमजान के तीसरे जुमा के नमाज के मौके पर कोचाधामन प्रखंड के जामा मस्जिद बिशनपुर, सोंथा, भट्टा हाट, बरबट्टा, मौधो,जनता हाट,कन्हैयाबारी, धनपुरा,घूरना, रहमतपारा, हल्दीखोरा व अन्य जामा मस्जिदों में मुस्लिम अकीदतमंदों की काफी भीड़ जुटी। लोगों ने रमजान माह के तीसरे जुमा की नमाज अदा की,इस दौरान अकीदतमंदों ने देश में अमन,चैन और खुशहाली की दुआ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...