चंदौली, मार्च 20 -- ईद की नमाज का वक्त मुकर्रर चंदौली, संवाददाता। ईद का चांद गुरुवार को नहीं दिखा। इससे शुक्रवार को चांद दिखने के साथ शनिवार को ईद उल फितर का पर्व मनाया जाएगा। ईदगाहों और मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज का वक्त भी मुकर्रर कर दिया गया है। मुख्यालय स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। पीडीडीयू नगर संवाददाता के अनुसार मीनारा मस्जिद, कसाब महाल में सवा 8:15 बजे, गौसिया मस्जिद, मुस्लिम महाल, शाहकुटी मस्जिद में 7:30 बजे, शाहकुटी ईदगाह में 8 बजे, कसाब महाल मरकज मस्जिद में 8:30 बजे, जमा मस्जिद जीटी रोड में 9 बजे, नई बस्ती महमूदपुर मस्जिद में 7 बजे, नई बस्ती मस्जिद में 8 बजे, बज्मे गुलशने रजा मस्जिद सिक्टया में 8:30 बजे, प्लांट डिपो मस्जिद में 9 बजे, जमा मस्जिद अलीनगर में 8:30 बजे, गौसिया मस्जिद अलीनगर में 9 बजे, जमा ...