हापुड़, मार्च 20 -- रमजान माह के अलविदा जुमे पर पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस बल मुस्तैद रहा और कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अता की गई। सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए भी पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी पैनी निगाह रखे हुए थे। इसके अलावा पुलिस टीमों ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी गश्त करते हुए लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से ईद का त्योहार मनाने की अपील की गई। संदिग्ध वाहनों और लोगों की भी जांच की गई। शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह पर सुबह आठ बजे से नमाज अदा की जाएगी। शुक्रवार को रमजान माह के अलविदा जुमे को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे गए। जिले के धार्मिक स्थलों पर दोपहर के समय नमाजियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बाद पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.