मैनपुरी, फरवरी 18 -- गुनाहों व परेशानियों से निजात दिलाने वाला माह-ए-रमजान का पहला रोजा आज गुरुवार को रखा जाएगा। पिछले एक सप्ताह से रमजान को लेकर मुस्लिम समाज तैयारियों में लगा था। घरों व मस्जिदों में साफ-सफाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है। गुरुवार को अगर रमजान का पहला रोजा रखा गया तो पूरे एक माह तक घरों व मस्जिदों में इबादत का दौर तेजी से शुरू हो जाएगा। घरों में कुरआन की तिलावतों की आवाजें सुनाई देने लगेगी। रमजान को लेकर मुस्लिम समाज में खुशी देखी जा रही है, क्योंकि समाज इस महीने का बेसब्री से इंतजार करता है। लोगों ने रोजा इफ्तार को लेकर खरीददारी भी शुरू कर दी है। रमजान के महीने में मुस्लिम समाज सारी बुराइयों को छोड़कर भलाई का कार्य करता है। यह महीना साल भर के गुनाहों की माफी मांगने का होता है। अल्लाहा ताला अपने बंदे की आजमाइश हर मौसम में...