मेरठ, मार्च 12 -- मुकद्दस रमजान माह का आज चौथा जुमा है। इस मौके पर विशेष तौर पर मुस्लिमों ने बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति की मांग की है। मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और सुरक्षा बंदोबस्त किये जाने की भी मांग की है। इसके अलावा रमजान के आखिरी अशरे की 23वीं शब (रात) अत्यंत फजीलत वाली है। जिसे शबे कद्र (हजारों महीनों से बेहतर रात) होने की प्रबल संभावना होती है। रोजेदारों का पल-पल इबादत में बीता। अकीदतमंदों ने इबादत, कुरान की तिलावत, और विशेष नफिल नमाजें पढ़कर अल्लाह तआला से दुआ मांगी। इस बार 30वां रोजा शुक्रवार 20 मार्च को मुकम्मल होगा। ईद का त्योहार चांद दिखाई देने पर किसी साल 29वां रोजा पूरा होने पर और किसी साल पूरे 30 रोजे पूरे होने पर ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। यदि गुरुवार 19 मार्च को चांद दिखाई दिया तो 20 मार्च शुक्रवार को ईद क...