सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी। मदरसा डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद मनाजेरुल इस्लाम के परिहार प्रखंड के अंदौली स्थित आवास पर रविवार को दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना के सचिव सह माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक अब्दुस सलाम अंसारी मौजूद थे। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रोजा खोलकर अमन, शांति व आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। मुख्य अतिथि अब्दुस सलाम अंसारी ने कहा कि रमजान का पाक महीना हमें सब्र, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। यह महीना लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ रहने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि इफ्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी एकता और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं।इस दौरान...