वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। ईद की सरगर्मी बढ़ गई है। देर रात तक बाजार गुलजार हैं। जोर-शोर से खरीदारी चल रही है। इफ्तार के बाद लोगबाग सपरिवार निकल रहे हैं। कपड़े, जूते-चप्पल, टोपी, इत्र आदि के अलावा खान-पान की वस्तुएं खरीदी जा रही हैं। महिलाएं-युवतियों का आकर्षण शृंगार सामग्री की ओर भी है। बाजारों में बच्चों के परिधानों में नया ट्रेंड दिख रहा है। इस बार बच्चों में अरेबियन साफा (पगड़ी) और डोरी का खासा क्रेज बढ़ गया है। दुकानदारों के अनुसार, यह स्टाइल बच्चों को शाही अंदाज देती है, जिससे मांग भी खूब है। दालमंडी के वारिस खान और रमजान अंसारी ने बताया कि यह सेट करीब पांच सौ रुपये में उपलब्ध है। इसमें अलग-अलग रंग और डिजाइन भी है। वहीं युवाओं को लखनवी कुर्ता और अलीगढ़ी पैजामा ज्यादा पसंद आ रहा है। कुर्ता-पायजामा और पठानी सूट हमेशा की तरह अपना आक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.