मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रमजान के अवसर पर बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अंतर्गत पीएंडटी चौक स्थित खादी मॉल और इसके आधिकारिक ई-कॉमर्स पोर्टल www.biharkhadi.com पर ग्राहकों को 30% तक की छूट दी जा रही है। इसके तहत खादी व सिल्क साड़ी, कुर्ता-पजामा, बंडी, शर्ट्स, खादी व सिल्क फैब्रिक, दुपट्टा, गमछा आदि रियायती दर पर उपलब्ध हैं। खादी ग्रामोद्योग से जुड़े खाद्य उत्पाद जैसे रोस्टेड काजू, मिलेट्स उत्पाद, रोस्टेड मखाना भी उपलब्ध हैं। बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने कहा कि रमजान पर खादी अपनाकर हम अपने कारीगरों और बुनकरों को सशक्त बना सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.