किशनगंज, अप्रैल 21 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सोमवार को सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद की अध्यक्षता में रमजान नदी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सांसद एवं जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा रमजान नदी के नक्शे का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने जानकारी दी कि रमजान नदी के अतिक्रमित क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया गया है। सांसद ने जिला पदाधिकारी से रमजान नदी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने तथा अतिक्रमण वाले क्षेत्रों को मुक्त कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाओ और यातायात व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा साथ ही वर्ष 1902 के अभिलेखों के अनुसार भूमि का चिन्हांकन कर नदी के सुंदरीकरण कार...