हरिद्वार, फरवरी 25 -- रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में जनवरी माह की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में एसपी क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित सभी अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि रमजान तथा आगामी होली व ईद के दौरान कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें कर आपसी समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चेताया कि त्योहारों पर लॉ एंड ऑर्डर प्रभावित होने पर संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए यातायात प्लान समय से तैयार करने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर दिशा-सूचक होर्डिंग लगाने और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साइबर सेल के कार्यों प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.