अयोध्या, फरवरी 16 -- अयोध्या, संवाददाता। चांद का दीदार होने की संभावना के बीच आगामी 18 या 19 फरवरी से रमजान दस्तक दे रहा है। रमजान इस्लामी वर्ष का सबसे पवित्र नवां महीनों है। रमजान में मुस्लिम समुदाय रोजा रखने के साथ तरावीह की नमाजे और विशेष इबादतें तथा कुरान की तिलावत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। रमजान करीब आते ही बाजार सज गए हैं। सेंवई और खजूर की दुकानों के साथ फल बाजार रमजान के इस्तकबाल करने को तैयार हैं। रोजा खोलने के लिए फल, खजूर व सेंवई का सर्वाधिक इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से इनकी बिक्री अधिक होती है। इस बार भी बिक्री के लिए दुकानें सजने लगी हैं। खजूर के कारोबारी शाकिर ने बताया कि लखनऊ के अलावा गोरखपुर व वाराणसी से लच्छा सेंवई, किमामी, शीर खुरमा, लच्छा, सूखी मीठी, दूध वाली, फेनी सेंवई मंगाई गई है। इनका रेट 140 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.