आदित्यपुर, फरवरी 19 -- चांडिल, संवाददाता। मुस्लिम समुदाय के पवित्र रमजान पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर तिरुलडीह थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में शांति समिति के सदस्य, अंजुमन कमेटी के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में रमजान के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बैठक में सब इंस्पेक्टर कार्तिकेय सिंह, लाल मोहम्मद अंसारी, ठाकुर सिंह मुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.