हाजीपुर, फरवरी 19 -- महुआ । सं.सू. गुरुवार से शुरू होने वाले रमजान को लेकर मुस्लिम बस्तियों में चहल-पहल बढ़ गई है। रमजान की पूर्व संध्या पर बुधवार को महुआ सहित विभिन्न बाजारों में खरीदारी के लिए मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ हुई। जिससे बाजार गुलजार हो उठा। रमजान पर रोजा के बाद इफ्तार करने के लिए खजूर के अलावा विभिन्न फलों सहित विभिन्न सामानों की खरीदारी की। रमजान को लेकर महुआ सहित सभी आसपास के बाजारों में सेवइयां की दुकानें सज गई है। इसके साथ ही इफ़्तार में काम आने वाले फलों की खूब बिक्री हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.