सीवान, फरवरी 21 -- बड़हरिया, एक संवाददाता । पवित्र महीना रमजान पर तमाम मस्जिदों में तराबीह की नमाज शुरू हो गई है। इबादत के लिए मस्जिदों में काफी भीड़ उमड़ रही है। वहीं मस्जिदों को रंग- बिरंगे प्रकाश से सजाया और संवारा गया है। रमजान में महीना के चांद देखने के बाद तमाम मस्जिदों में तराबीह की नमाज पढ़ी जाने लगी है। प्रखंड मुख्यालय स्थित मस्जिद के अलावा हरपुर, सुरहिया, लकड़ी दरगाह, सफी छपरा, कुड़ियापुर, सदरपुर, रानीपुर, करबला बाजार, हरदिया टोला मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों को दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया है। इस माहे रमजान में सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में तमाम लोगों रोजेदार है , जो रोजा रखकर इबादत करने में मशगूल हैं। कुरान की तिलावत, रोजा रखना, तराबीह नमाज पढ़ना, नमाज की पाबंदी, जकात, फ़ितरा आदि रमजान की तमाम अरकान हो रही है। रमजान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.