मुरादाबाद, फरवरी 19 -- रमजान को लेकर नगर निगम प्रशासन अलर्ट हो गया है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर प्रमुख मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। चूना डालने के साथ ही फागिंग और एंटी लार्वा का स्प्रे कराया गया। कुछ मस्जिदों के आसपास सड़कों पर गड्ढे थे, उनको भी ठीक कराया गया। मस्जिदों के आसपास खराब पड़ी लाइटों को भी ठीक किया गया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह द्वारा सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि रमजान को लेकर विशेष साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.