किशनगंज, फरवरी 20 -- किशनगंज। एक संवाददाता रमजान का महीना शुरू हो गया है और मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत में जुट गए हैं। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है, जहां लोग रोजे के लिए जरूरी चीजें खरीद रहे हैं। खजूर, फल, और सेवई से बजार सज चूका है। फल के दुकान पर भारी भीड़ जुटी थी। किशनगंज शहर के फल चौक, डे मार्केट, चूड़ीपट्टी, पश्चिम पाली आदि जगहों पर खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। लोग तरावीह की नमाज अदा कर रहे हैं। घरों में भी इबादत का सिलसिला शुरू हो गया है, जहां महिलाएं इफ्तार के लिए विशेष व्यंजन तैयार कर रही हैं। जानकारों ने बताया कि रमजान का महीना आत्मिक शुद्धता और इबादत का भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.