सीवान, फरवरी 16 -- बड़हरिया। रहमत का पवित्र महीना रमजान को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। महज दो या तीन दिनों के बाद तमाम मस्जिदों में नमाज तराबीह शुरू हो जाएगी। जिसको लेकर मस्जिदों की सजावट शुरू हो गई है। हालांकि रमजान को लेकर ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रों में चहल पहल शुरू हो गई है। इधर रमजान को लेकर इफ्तार की तैयारिया शुरू हो गई है। इधर बाजार में तरह तरह के समान भी सज गई है। मौलाना अकिल खान मिस्बाही ने बताया कि रमजान रहमत बरकत और मगफिरत का महीना है। रमज़ान में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते है और मस्जिदों में नमाज तराबीह पढ़ते है जिसकी बहुत बड़ी फजीलत है। जिसको लेकर मस्जिदों को रंग बिरंगी प्रकाश से सजाया और संवारा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.