एटा, फरवरी 16 -- बरकतों और इबादत का पाक महीना रमजान-उल-मुबारक की तैयारियां जोरों पर हैं। रमजान को लेकर जिले के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जहां हलचल बढ़ गई है, वहीं शहर की जामा मस्जिद और ईदगाह को नया रूप देने के लिए साफ-सफाई और साज-सज्जा का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सोमवार को शहर के मुस्लिम धर्म गुरुओं ने बताया कि इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमजान की शुरुआत चांद के दीदार पर ही निर्भर है। यदि 17 फरवरी को चांद नजर आता है, तो 18 फरवरी से पहला रोजा रखा जाएगा। वहीं अगर चांद 18 फरवरी को दिखाई देता है, तो 19 फरवरी को पहला रोजा होगा। चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाएंगी। रमजान का महीना शुरू होने से पहले शहर की प्रमुख जामा मस्जिद और ईदगाह में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मस्जिदों की दीवारों की रंगाई-पुताई, फर्श पर नए काल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.