रुडकी, फरवरी 28 -- कलियर। विश्व विख्यात दरगाह साबिर पाक पिरान कलियर में आस्था और इंसानियत का अद्भुत संगम है। यह स्थल हज़रत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर कलियरी रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां वर्ष भर अकीदतमंदों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन रमजान का महीना आते ही इसकी रौनक ओर अधिक बढ़ जाती है। दरगाह साबिर पाक में सामान्य दिनों में भी दो समय का लंगर वितरण की व्यवस्था रहती है। दूर-दराज़ से आने वाले ज़ायरीन और जरूरतमंद लोगों के लिए यह लंगर सेवा इंसानियत की मिसाल पेश करती है। सुबह और शाम दोनों वक्त भोजन वितरित किया जाता है, जिसमें कोई भेदभाव नहीं होता-धर्म, जाति या वर्ग से परे हर व्यक्ति यहाँ सम्मानपूर्वक बैठकर खाना खाता है। रमजान के पवित्र महीने में यह सेवा और भी विशेष रूप ले लेती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.