अंबेडकर नगर, मार्च 13 -- दुलहूपुर, संवाददाता । पवित्र माह रमजान के आखिरी दिनों में रोजेदारों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहने के कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) और थकान की समस्या बढ़ सकती है। यह सलाह जलालपुर के चिकित्सक डॉ. कमर जावेद ने रोजेदारों को दी है। डॉ. कमर जावेद ने बताया कि रमजान के अंतिम दिनों में लोग इबादत में अधिक समय देते हैं, जिससे शरीर पर अतिरिक्त थकान भी पड़ती है। इसलिए सेहरी और इफ्तार में सही खान-पान अपनाकर शरीर को ऊर्जा देना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि सेहरी में दही, फल, सब्जियां, दालें, भीगे हुए बादाम और साबुत अनाज जैसे जटिल कार्बोहाइड्रेट लेना लाभदायक होता है। इससे शरीर में ऊर्जा लंबे समय तक बनी रहती है और कमजोरी महसूस नहीं होती। वहीं इफ्तार की शुरुआत खजूर और पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.