उरई, फरवरी 19 -- उरई। पवित्र माह रमजान के पहले दिन रोजेदारों में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला। चांद दिखने की तस्दीक के बाद गुरुवार को पहला रोजा रखा गया। सुबह सहरी के समय मस्जिदों से ऐलान हुआ और लोगों ने अल्लाह की इबादत के साथ दिन की शुरुआत की। शाम को रोजेदारों ने अपने घरों या फिर मस्जिदों में पहुंचकर रोजा इफ्तार किया। गुरुवार को पहले रोजे पर मस्जिदों में नमाजियों की अच्छी खासी भीड़ देखने ली। फज्र की नमाज से लेकर जोहर, असर और मगरिब तक रोजेदारों ने इबादत में समय बिताया। शाम को अजान के साथ ही खजूर व फल और पकवान से रोजा इफ्तार किया गया। घरों में दोपहर से ही खास व्यंजनों की तैयारी रही जबकि बाजारों में भी खुब रौनक दिखाई दी। रात में तरावीह की नमाज के लिए मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे। इमामों ने कुरआन पाक की तिलावत शुरू की। रोजेदारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.