रुडकी, फरवरी 19 -- विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर शरीफ में गुरुवार को इबादत और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रमजान के पाक महीने के पहले रोजे और नौचंदी जुमेरात (चांद के महीने की पहली जुमेरात) का विशेष संयोग होने के कारण दरगाह साबिर पाक में जायरीनों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस खास मौके पर जायरीनों ने दरगाह साबिर पाक के साथ-साथ दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब और पीरगैब अली साहब की मजारों पर हाजिरी दी। भारी भीड़ के चलते दरगाह परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर सहित उत्तराखंड के विभिन्न देहाती क्षेत्रों से आए जायरीनों ने मजार-ए-अकदस पर मखमल की चादर और फूल पेश किए। इस दौरान दरगाह परिसर अल्लाह-हू-अकबर और सूफी कलामों से गूंजता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.