उन्नाव, फरवरी 27 -- उन्नाव। पवित्र रमजान माह के दूसरे जुमे पर शुक्रवार को रोजेदारों की शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और अकीदत के साथ जुमे की नमाज अदा की गई। रमजान में जुमे का विशेष महत्व होता है। ऐसे में दूसरे जुमे को लेकर मुस्लिम समाज में खास उत्साह देखने को मिला। जामा मस्जिद उन्नाव, जन्नतुल मस्जिद और शाही मस्जिद उन्नाव समेत अन्य मस्जिदों में सामान्य दिनों की अपेक्षा कहीं अधिक तादाद में नमाजी पहुंचे। नमाज से पहले कुरआन की तिलावत और तकरीरें हुईं, जिनमें रोजे की अहमियत, सब्र और इंसानियत का पैगाम दिया गया। रमजान के नौवें रोजे पर इफ्तार के समय मस्जिदों और घरों में खास रौनक रही। खजूर, फल, शरबत और विभिन्न पकवानों के साथ रोजा खोला गया। रात में तरावीह की नमाज में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कई गुना बढ़ जाता है नेकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.