रमजान के दूसरे जुम्मे पर मस्जिदों में अदा हुई नमाज
हापुड़, फरवरी 27 -- क्षेत्र में रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नगर की लगभग सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुक्तादियों ने पहुंचकर नमाज अदा की। नमाज के दौरान क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। रोजेदारों के चेहरों पर जहां इबादत की चमक दिखाई दी, वहीं समाज में भलाई और एक-दूसरे की मदद का जज्बा भी साफ नजर आया। खुतबे के दौरान मौलाना गारिसुल हक ने लोगों को आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सहयोग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रमजान का पाक महीना हमें सब्र, सहनशीलता और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है। यदि किसी के घर में किसी प्रकार की कमी है तो हमें आगे बढ़कर उसकी मदद करनी चाहिए, खासकर खाने-पीने की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। नमाज के बाद सभी ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.