लातेहार, फरवरी 27 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। पवित्र माह रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज प्रखंड स्थित बालूमाथ की जामा मस्जिद में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नमाज के अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदार और मुस्लिम धर्मावलंबी मस्जिद पहुंचे। मस्जिद परिसर में रूहानी माहौल के बीच इमाम मौलाना मजहर ने जुम्मे की नमाज अदा कराई और रमजान की फजीलत पर तकरीर की। इमाम मौलाना मजहर ने अपने बयान में कहा कि रमजान रहमत,बरकत और मगफिरत का महीना है। इस पाक महीने में एक नेक अमल का सवाब सत्तर गुना तक बढ़ा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि रमजान आत्मशुद्धि,संयम और इबादत का महीना है,जिसमें मुसलमान अल्लाह तआला से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और इंसानियत,भाईचारे व आपसी सौहार्द का पैगाम देते हैं। पहले जुम्मे की नमाज के बाद नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन, तरक्की और खुशहाली क...