काशीपुर, फरवरी 27 -- जसपुर, संवाददाता। रमजान के दूसरे जुमे की नमाज में शुक्रवार को रोजेदारों ने खुदा से रहमत की दुआएं मांगी। मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रही। लोग सुबह से ही तैयार दिखे। अजान की आवाज सुनते ही रोजेदार मस्जिदों में पहुंच गए। छीपीयान जामा मस्जिद में कारी साजिद तो मोहल्ला चौहनान जामा मस्जिद में शहर इमाम मौलाना अयूब ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद उलेमाओं ने खुदा से देश में रहमत बरसाने की दुआयें की। मुफ्ती शमीम अख्तर ने बताया कि शुक्रवार शाम से मगफिरत का अशरा शुरू हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.