लातेहार, फरवरी 27 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रमजान के दूसरे जुमे पर शुक्रवार को क्षेत्र की मस्जिदों में रोजेदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, मदरसा मस्जिद, फातमा मस्जिद, गुलशने सैयदना, कामता, कुजरी, बेलवाही, बोदा, ब्रह्मणी, सेरक, रामपुर समेत विभिन्न मस्जिदें नमाजियों से भरी थी। मदीना मस्जिद के इमाम मुफ़्ती गुलजार ने अपने बयान में रोजा, नमाज, जकात और फितरा की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि रमजान सब्र, त्याग और भाईचारे का पैगाम देता है। रोजेदारों को नेक रास्ते पर चलने और समाज में अमन-चैन कायम रखने की नसीहत दी गई। नमाज के बाद मुल्क में शांति, तरक्की और आपसी सौहार्द के लिए खास दुआ मांगी गई। रमजान को लेकर बाजारों में भी खासा रौनक देखने को मिली। इफ्तार की तैयारी के लिए लोगों ने खजूर, फल, सेवाईं और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.