सीवान, फरवरी 28 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत व प्रखंड के सभी मस्जिदों में रमजान-उल मुबारक के नवें रोजे को रख रोजेदारों ने दूसरे जुमे की नमाज अकीदतों के साथ पढ़ी। वहीं मस्जिदों में उलेमाओं द्वारा रमजान की फजीलत को बयां किया। रमजान का दूसरा जुमा होने के चलते सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग सजधज कर तैयार हो गए थे। वहीं मस्जिदों को भी साफ सफाई की गई थी। रोजेदारों ने इस मुकद्दस रमजान माह का नौवां रोजा रखा। अल्लाह के आगे हाथ फैला कर रोजेदारों ने रोजा कबूल करने और गुनाहों को माफ करने की फरियाद की। बता दें और दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को मस्जिदों में नमाजियों की भींड ज्यादा देखी गई। नमाजियों का मस्जिद आना 12 बजे से ही शुरू हो गया था। समय से पहले ही मस्जिद नमाजियों से खचाखच भर गया था। रोजेदारों ने नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की और उनकी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.