लातेहार, मार्च 6 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। पवित्र माह रमजान के तीसरे जुम्मे की नमाज प्रखंड स्थित बालूमाथ की जामा मस्जिद में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। मस्जिद परिसर में रूहानी माहौल के बीच इमाम मौलाना मजहर ने जुम्मे की नमाज अदा कराई और रमजान की फजीलत पर तकरीर की। इमाम मौलाना मजहर ने अपने बयान में कहा कि रमजान रहमत,बरकत और मगफिरत का महीना है। इस पाक महीने में एक नेक अमल का सवाब सत्तर गुना तक बढ़ा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि रमजान आत्मशुद्धि,संयम और इबादत का महीना है,जिसमें मुसलमान अल्लाह तआला से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और इंसानियत,भाईचारे व आपसी सौहार्द का पैगाम देते हैं। तीसरे जुम्मे की नमाज के बाद नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआ मांगी। रोजेदारों में तीसरे जुम्मे को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.