मुरादाबाद, मार्च 6 -- रमजान के तीसरे जुमे पर शुक्रवार को रोजेदारों ने कौम व मुल्क की तरक्की व सुख समृद्धि के लिए दुआ की। तीसरे जुमे की नमाज में क्षेत्र की सभी मस्जिद नवाजियों से फुल दिखाई दीं। शुक्रवार दोपहर नगर की जामा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, खुमरो वाली मस्जिद, ईदगाह मस्जिद गुलजार मस्जिद लाल मस्जिद, काजियान मस्जिद, छपरे वाली मस्जिद,आदि में जुम्मे की नमाज के लिए रोजेदारों की भीड़ रही। कौम की सलामती और मुल्क की तरक्की की दुआ के लिए हजारों हाथ उठे। नवाजियो ने खुदा की इबादत करते हुए अपने परिवार की सलामती के लिए भी दुआएं मांगी। मस्जिदों के इमामों ने रमजान के पाक महीने में खुद को ज्यादा से ज्यादा इबादत और दूसरों की मदद करने पर जोर दिया। रमजान का तीसरा जुमा गुनाहो से मुक्ति और विशेष आशीर्वाद का समय माना जाता है। इस मौके पर देश में शांति, भाईचारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.