मुरादाबाद, मार्च 6 -- रमजान के तीसरे जुमे पर शुक्रवार को शहर की जामा मस्जिद में भारी संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद नायब शहर इमाम मुफ्ती सैय्यद फहद अली ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ कराई। उन्होंने रोजेदारों को रमज़ान के महीने की बरकतों का फायदा उठाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की नसीहत दी। इस दौरान एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह व सीओ सिटी सुनिता दहिया भी फोर्स के साथ भमण करते रहे। वहीं जामा मस्जिद व आसपास के इलाकों पीएसी भी तैनात रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...